फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   employees are not getting DA

जनवरी से जुलाई तक नहीं मिला 17 % भत्ता

Thu, 27 Nov 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 27 Nov 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
employees are not getting DA

लंबे समय से सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी 17 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने की मांग कर रहे हैं। अब सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने का बहाना बनाकर किश्त रोक दी है, जबकि 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद सात प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था।

विज्ञापन


अगर उस समय आचार संहिता के दौरान महंगाई भत्ता दिया जा सकता है तो इस बार विधानसभा चुनाव में क्यों नहीं। ये बातें बुधवार को नेशनल मजदूर कांफ्रेंस प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहीं।
विज्ञापन


सुभाष शास्त्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनवरी से जुलाई तक एक लाख सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों सहित 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं दिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। कर्मचारियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले राज्य सरकार जल्द किश्त जारी करने की बात कर रही थी, लेकिन अब जबसे विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हुई है, राज्य सरकार को नया बहाना मिल गया है, लेकिन 2009 में इसी राज्य सरकार ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके कर्मचारियों को सात प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया था।

उनकी मांग है कि जल्द से जल्द मंहगाई भत्ता जारी किया जाए। इस मौके पर राजन बाबु, सुनील कोछर, सुरेंद्र कुमार और अन्य कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed