फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   employee news

Jammu News: आतंकरोधी अभियानों में साहस दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

विज्ञापन
employee news
पुलिस ऑडिटोरियम गुलशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधन करते डीजीपी जम्मू कश्मीर स्र
जम्मू में पिपिंग समारोह, डीजीपी रहे मौजूद, वीरता और बलिदान को किया सलाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आतंकरोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। वहीं लंबे समय से जोखिम भरे अभियानों में डटे एसपीओ को कांस्टेबल पद पर स्थायी नियुक्ति दी गई।
इसके साथ ही परिचालन उत्कृष्टता के लिए बड़ी संख्या में कर्मियों को नकद पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान जोनल पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से पुलिस ऑडिटोरियम, गुलशन ग्राउंड में पिपिंग-कम-फेलिसिटेशन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। समारोह का मुख्य आकर्षण उन अधिकारियों का पिपिंग समारोह रहा जिन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। कठुआ, जम्मू, राजोरी, उधमपुर और अन्य जिलों में बहादुरी से लड़ने वाले कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान शहीद हेड कांस्टेबल बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल जगभीर सिंह, जसवंत सिंह, तारिक हुसैन और बलविंदर सिंह सहित अन्य के बलिदान को नमन किया। घायल जवानों की वीरता को भी सराहा गया। समारोह में एडीजीपी आर्म्ड आनंद जैन, आईजी जम्मू जोन भीम सेन टूटी, आईजी सुरक्षा एवं अपरा सुजीत कुमार, विभिन्न डीआईजी और एसएसपी मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस बलिदान और बहादुरी की मिसाल है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed