{"_id":"6035ff7a8ebc3e8ca62a31b8","slug":"emergency-landing-of-pawan-hans-helicopter-going-to-kishtwar-7-lives-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ जा रहे पवन हंस के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बची सात लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ जा रहे पवन हंस के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बची सात लोगों की जान
Wed, 24 Feb 2021 12:55 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रामलीला ग्राउंड ज्योतिपुरम में हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू से किश्तवाड़ जा रहे पवन हंस के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इस दौरान रामलीला ग्राउंड ज्योतिपुरम में उसे उतारा गया। हेलीकॉप्टर में दो पायलट और पांच यात्री थे। जिन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चॉपर में तकनीकी खराबी होने की वजह से उसे सलाल प्रोजेक्ट के ज्योतिपुरम में उतारना पड़ा। गनीमत रही कि समय रहते लैंडिंग कराई गई, जिससे कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार इस हेलीकॉप्टर में जम्मू-कश्मीर की ग्रामीण विकास सचिव शीतल नंदा भी मौजूद थीं जोकि किश्तवाड़ जा रही थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जल्द शुरू होगी राजोरी के आंगनवाड़ी केंद्रों में मीड डे मील सुविधा
विज्ञापन