{"_id":"67144632b9b3b2926e0054f7","slug":"elumani-meet-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-103968-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नवोदय विद्यालय में करवाई एलुमनी मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नवोदय विद्यालय में करवाई एलुमनी मीट
Sun, 20 Oct 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों ने लिया हिस्सा
सांबा। जिले के नड में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को रीजनल लेवल एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य सुनित कुमार गुप्ता ने सभी आए हुए पूर्व छात्रों एवं मुख्य अतिथि एसके भट्ट, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय जम्मू-1 के विद्यालय में पधारने पर खुशी जाहिर की। पूर्व छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय नड के छात्रों को प्रोत्साहित किया। जम्मू सिविल सर्विसेज के अधिकारी निर्मल कुमार ने कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।
पूर्व छात्र एडवोकेट धर्मवीर ने बच्चों को बताया कि किस तरह से नवोदय विद्यालय ने उनके जीवन को संवारा है। विभिन्न पूर्व छात्रों ने इस तरह बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए। जवाहर नवोदय विद्यालय सांबा के छात्रों ने स्वागत गान गा कर मेहमानों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम को रंगीन बनाते हुए संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एसके भट्ट ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आप इस परंपरा को बनाए रखेंगे और जीवन में सफलता हासिल करते रहेंगे। अंत में उप प्राचार्य महोदय डॉ. डीएस सकलानी ने सभी पूर्व छात्रों का धन्यवाद ज्ञापन किया। संवाद