फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   elevated railways to start in jammu and srinagar, two corridors selected in both cities

जम्मू-श्रीनगर में एलिवेटेड रेल होगी शुरू, पहले व दूसरे चरण में दो कॉरिडोर चयनित

Fri, 05 Jul 2019 01:11 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 05 Jul 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
elevated railways to start in jammu and srinagar, two corridors selected in both cities
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर की दोनों राजधानियों में बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए एलिवेटेड रेल ट्रांजिट सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। दोनों शहरों में एलिवेटेड रेल के लिए पहले व दूसरे चरण में दो-दो कॉरिडोर का चयन किया गया है। इस पर साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। फंड का इंतजाम ऋण, राज्य की इक्विटी और केंद्रीय सहायता से किया जाएगा।

विज्ञापन


आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता ने बताया कि राज्य के दोनों राजधानी शहरों के लिए दो मास रैपिड ट्रांजिट कॉरपोरेशन (एमआरटीसी) को इस साल फरवरी में बनाया गया था। डॉ. ई श्रीधरन को इन निगमों के प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। यह मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमएमटीएस) और मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) से संबंधित है। ये निगम शहरों में बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। नौकरीपेशा, शिक्षा, मनोरंजन तथा अन्य सुविधाओं के लिए सुरक्षित, सस्ती, त्वरित, आरामदायक और टिकाऊ सुविधा उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


राईटस (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) की ओर से राजधानी शहरों के लिए कंप्रिहेन्सिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया गया था जिसे अपडेट किया जा रहा है। दोनों एमआरटीसी सिफारिशों को लागू करने के लिए और कदम उठाएंगे। ज्ञात हो कि राज्य प्रशासनिक परिषद ने सात जून को लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर के विकल्प को मंजूरी दी थी। राइट्स की ओर से इसके डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह लाइट रेल सिस्टम देश में पहला प्रस्तावित है, जिसमें कम शोर होगा। अधिक आराम और आसपास के परिदृश्य की झलक भी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित गलियारे

श्रीनगर:

चरण 1- दो गलियारे- एचएमटी जंक्शन से इंद्रा नगर और उस्मानाबाद से हजूरीबाग (25 किमी, 24 स्टेशन)

चरण 2- दो गलियारे- इंदिरा नगर से पांपोर बस स्टैंड और हजूरीबाग से हवाई अड्डे तक ( 17.5 किमी, 14 स्टेशन)

 

जम्मू:

चरण 1- दो गलियारे- बनतालाब से ग्रेटर कैलाश और उदयवाला से प्रदर्शनी ग्राउंड (23 किमी, 23 स्टेशन)

चरण 2- दो गलियारे- ग्रेटर कैलाश से बड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन और प्रदर्शनी ग्राउंड से सतवारी चौक- एयरपोर्ट (20.5 किमी, 17 स्टेशन)
 


सिटी ई-बसों का संचालन

एमआरटीसी ने सार्वजनिक परिवहन में नए मानकों के तहत महानगरीय क्षेत्र के भीतर सिटी बसों के संचालन के लिए कदम उठाए हैं। ये ऐप आधारित व वातानुकूलित स्मार्ट ई-बसें होंगी, जिनमें स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed