{"_id":"6627041c7d12913df000c788","slug":"electricity-supply-jammu-news-c-10-jam1006-345643-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रांसफार्मर जला तो छह घंटे के अंदर नया लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रांसफार्मर जला तो छह घंटे के अंदर नया लगेगा
विज्ञापन
- 150 ट्रांसफार्मर रखे गए हैं रिजर्व, मई माह में लोड बढ़ने से जलते हैं ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर जलने पर छह घंटे के अंदर बिजली बहाल होगी यानी छह घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। नरवाल स्थित वर्कशाप में 150 ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। जैसे ही ट्रांसफार्मर जलेगा, दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अकसर गर्मी के मौसम में लोड बढ़ जाता है। इस कारण ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। ट्रांसफार्मरों को बदलने में ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान होते हैं। अब बिजली कारपोरेशन छह घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल देगा।
वहीं, जले ट्रांसफार्मरों को वर्कशाप में मरम्मत के लिए लाया जाएगा। हालांकि बीते सालों में ट्रांसफार्मर जलने पर 10 से 12 घंटे बाद बिजली बहाल होती रही है। लोग मजबूरन धरना-प्रदर्शन भी करते थे। इस साल पहले ही रिजर्व स्टाक रखा गया है। शहरभर में 900 के करीब ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
गर्मी में जम्मू संभाग का बिजली का लोड 1600 मेगावाट रहता है। मौजूदा बिजली ढांचा 1200 मेगावाट तक ही लोड उठा पाता है। इस कारण जैसे-जैसे लोड़ बढ़ता है तो बिजली की तारें और ट्रांसफार्मर जलने शुरू हो जाते हैं। मौजूदा समय में शहर में पंखे, एसी और अन्य बिजली उपकरण के प्रयोग से लोड 1250 मेगावाट से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
वेयरहाउस में भी जला ट्रांसफार्मर
वेयरहाउस में रविवार रात को ट्रांसफार्मर जल गया जबकि बिजली सप्लाई सोमवार दोपहर एक बजे बहाल हुई। इस कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह बिजली कारपोरेशन के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को बदलने पर काम शुरू किया। दोपहर एक बजे बिजली की बहाली हुई है। यहां पर लोड बढ़ जाने के कारण ट्रांसफार्मर जला।
-- -- -- --
कोट
ट्रांसफार्मर का स्टाक रिजर्व रखा गया है। जलने पर ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएंगे। छह घंटे के अंदर बिजली बहाली का लक्ष्य रखा गया है। गर्मी में लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
-- -- -- -- -- -