फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity problem

Jammu News: दिसंबर में सर्दी बढ़ने के साथ गहरा सकता है बिजली-पानी का संकट

विज्ञापन
electricity problem
- 200 मेगावाट बिजली की अतिरिक्त खरीद के लिए चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही दिसंबर में बिजली-पानी का संकट गहरा सकता है। ऐसा इसलिए कि कश्मीर घाटी में दिसंबर में पीक डिमांड 1400 से 1500 मेगावाट और जम्मू संभाग में 1200 से 1300 मेगावाट के बीच रहती है। ऐसे में बिजली की आपूर्ति 2400 मेगावाट तक होती है जबकि डिमांड 2900 मेगावाट तक रहती है। इस कारण लंबे बिजली कटों से लोगों को परेशान होना पड़ता है। बिजली कटौती के साथ ही जम्मू शहर सहित पूरे प्रदेश में पानी का संकट भी होता है। ऐसे में कड़ाके की सर्दी में लोगों को परेशान होना पड़ता है। फिलहाल लोड सामान्य चल रहा है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार 200 मेगावाट बिजली खरीद के लिए प्रक्रिया चल रही है। यह दिसंबर तक पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर दिसंबर तक तीन हजार मेगावाट तक लोड पहुंचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी पेश आ सकती है।
------------
वर्ष लोड मेगावाट
2022 3200
2023 3100
2024 3300

-----------
अब ये है स्थिति
कश्मीर घाटी में बिजली लोड 1300 मेगावाट से 1400 मेगावाट तक पहुंच गया है। जम्मू में 1100 से 1150 मेगावाट तक चल रहा है। फिलहाल, बिजली कटौती नहीं हो रही है। बीच-बीच में आंशिक कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

---------
लद्दाख यूटी में 32 फीसदी बिजली कटौती की संभावना
सर्दी के मौसम में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चालू महीने में अधिकतम मांग के दौरान लगभग 32 प्रतिशत बिजली की कमी होने की संभावना है। 2025 के लिए अद्यतन अनुमानित बिजली आपूर्ति स्थिति से पता चलता है कि 3653 मेगावाट की आवश्यकता के मुकाबले 2490 मेगावाट की अधिकतम उपलब्धता होगी। कुल मिलाकर 1163 मेगावाट की कमी को ध्यान में रखते हुए। हिमाचल प्रदेश राज्य भार प्रेषण केंद्र (एसएलडीसी), पंजाब एसएलडीसी और जम्मू-कश्मीर एसएलडीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस कमी को रीयल-टाइम एक्सचेंजों और बैंकिंग व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सर्दी बढ़ने के साथ हर साल बिजली का संकट दूर करने के लिए अतिरिक्त बिजली खरीदी जा रही है। ज्यादा लोड बढ़ने पर कटौती जारी रहेगी। फिलहाल, लोड सामान्य चल रहा है।
- केके थापा, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed