{"_id":"65188f47ad770890120941e9","slug":"electricity-problem-jammu-news-c-10-jam1008-213669-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली आपूर्ति आज से रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली आपूर्ति आज से रहेगी बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली के रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। गंजसू, बुडुचक, लहोरीचक, चिनोर फार्म, परगवाल में तीन को सुबह छह से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सलेहर, खौड़, जिंदर, मखनपुर, कूल कलियां में चार को सुबह छह से दस बजे, कठुआ सर्किल के अंतर्गत देवल, एडीसी क्वार्टर, बिलावर टाउन, किशनपुर, मुड मोहल्ला में एक अक्तूबर को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो
बिजली कटौती से बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र को नुकसान
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीआईए) ने रोष जताया है कि जेपीडीसीएल बाड़ी ब्राह्मणा - की औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने में विफल रहा है। इससे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
बीबीआईए की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ललित महाजन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बिजली विकास विभाग के एसएलडीसी डिवीजन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में अनिर्धारित कटौती की जा रही है। इससे औद्योगिक इकाइयों को वित्तीय नुकसान हो रहा है। सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीबी-1, बीबी-2 ग्रिड और रिसीविंग स्टेशन से बिजली आपूर्ति बिना किसी सूचना के बंद कर दी गई है। औद्योगिक परिसर, बाड़ी ब्राह्मणा में तकनीकी कर्मचारियों और लाइनमैन की अनुपलब्धता के कारण, ग्रिड स्टेशनों पर खराबी को ठीक करने के साथ 33 केवी लाइनों और 11 केवी फीडरों की मरम्मत में घंटों लग जाएंगे। ग्रिड स्टेशनों पर खराबी आने पर तकनीकी टीम हमेशा जम्मू से तैनात की जाती है, जिससे खराबी दूर करने में काफी समय लग जाता है। बैठक में पदाधिकारियों में तरूण सिंगला, अजय लंगर, विराज मल्होत्रा, राजेश जैन व विवेक सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद