फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people suffered due to jammu electricity in jammu

Jammu City: विभाग के कट न लगाने के दावे हवाई... पहले ही दिन ठप होती रही बिजली सप्लाई, परेशान होते रहे लोग

Thu, 22 Jun 2023 01:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को बिजली कट न लगाने का दावा किया था, पर अगले ही दिन खूब कट लगाए। गर्मी में घरों में बैठना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
people suffered due to jammu electricity in jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जम्मू शहर में बिजली कटों से निजात दिलाने के बिजली कॉरपोरेशन के दावे पहले ही दम तोड़ गए। विभाग ने मंगलवार को दावा किया था कि अब बिजली उत्पादन बढ़ा है, जिससे लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। दावे के अगले ही दिन बुधवार को विभाग ने अपने दावों के विपरीत लोगों के खूब पसीने उड़ाए। दिन और रात शहर में कट लगते रहे और लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन


बुधवार को बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कट भी बढ़ते गए। सुबह सामान्य रहा, पर दस बजने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में कट लगने शुरू हो गए। सबसे ज्यादा बाहु फोर्ट में कट लगे। लोगों को करीब 3 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित

सबसे ज्यादा परेशानी बाजीगर बस्ती और आसपास इलाकों में आई। इसी तरह जानीपुर, बख्शी नगर बस स्टैंड सहित आसपास इलाकों में भी दोपहर बाद आधे-आधे घंटे के चार बार कट लगे। ओल्ड सिटी में भी ऐसे ही हालात रहे। लोअर शिव नगर में दोपहर 12 बजे से चार बजे तक चार बार बिजली गुल रही। पहले 12 बजे से एक बजे और इसके बाद आधा-आधा घंटा बिजली कट लगे। इससे शहर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था बिजली कॉरपोरेशन का दावा

बिजली कॉरपोरेशन ने मंगलवार को दावा किया था कि शहर में कट नहीं लगेंगे। क्योंकि, 900 मेगावाट बगलिहार एचईपी परियोजना से रेटेड क्षमता पर बिजली पैदा हो रही है। हाइड्रो जनरेटिंग स्टेशनों से भी 200 मेगावाट की भी वृद्धि हुई है। भारत सरकार के बिजली आवंटन में जम्मू-कश्मीर के बाहर स्थित हाइड्रो जनरेटिंग स्टेशनों से 200 मेगावाट की बढ़ोतरी का दावा भी किया था। मगर बिजली कट न लगने के फैसला लेने के बाद पहले ही दिन बुधवार को शहरभर में कट लगाए गए।

लोग बोले-बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने

शहर के वार्ड 48 के पार्षद शाम लाल बस्सन ने कहा कि कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को बिजली कट न लगाने का दावा किया था, पर अगले ही दिन खूब कट लगाए। गर्मी में घरों में बैठना मुश्किल हो गया। बस स्डैंड के दुकानदार राजन गुप्ता ने कहा कि बस स्टैंड और त्रिकुटा नगर में भी कट लगाए गए। मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि पुराने शहर में लगे कटों से परेशान होना पड़ा। दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया। घरों में पानी तक नहीं आया।


तकनीकी कारणों के चलते लगे कट : एक्सईएन

बिजली कॉरपोरेशन के दावों के विपरीत लगे बिजली कटों को लेकर डिवीजन 2 के एक्सईएन राजेश शर्मा से बात की तो उनका कहना था कि कट तकनीकी कारणों के चलते लगाने पड़े हैं। भविष्य में ऐसा न हो, इसमें सुधार किया जाएगा।

कहां कितनी कटौती
बाहु फोर्ट- 3 घंटे
ओल्ड सिटी -2 घंटे
जानीपुर -2 घंटे
बख्शी नगर-2 घंटे
बस स्टैंड क्षेत्र : 2 घंटे
इसी त्रिकुटा नगर, लोअर शिव नगर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कट लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed