{"_id":"6a973c31a70e5eced106f7f3","slug":"electricity-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1002108-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली गुल हुई तो समझा कट, सुबह \nदेखा तो खंभे से गायब था ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली गुल हुई तो समझा कट, सुबह देखा तो खंभे से गायब था ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुज्जर नगर में मशीनों व वाहन समेत पहुंचे चोर ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए, वारदात सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। रात में अचानक बिजली गुल हुई तो रूपनगर इलाके के गुज्जर नगर के लोगों ने इसे सामान्य बिजली कटौती समझा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस ट्रांसफार्मर से उनके मोहल्ले में बिजली पहुंचती है, चोर उसे ही उठाकर ले गए हैं। सोमवार देर रात सुनसान इलाके में मशीनों और वाहन के साथ पहुंचे चोर ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए। मंगलवार सुबह छह बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी।
विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। ट्रांसफार्मर गायब था और खंभे खाली थे। विभाग ने जानीपुर थाने में सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक वाहन में ट्रांसफार्मर ले जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। वाहन के मुट्ठी की तरफ जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वाहन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
-- -
सुनसान इलाकों में लगे
ट्रांसफार्मर चोरों के निशाने पर
आसपास के इलाकों में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इनमें ज्यादातर घटनाएं ऐसे स्थानों पर हुई हैं जहां आसपास आबादी कम है। चोरों को ट्रांसफार्मर खोलने और निकालने की तकनीकी जानकारी होने के कारण बिजली विभाग भी इसे सामान्य चोरी के बजाय सुनियोजित वारदात मान रहा है। कई मामलों में भारी ट्रांसफार्मर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। लाखों रुपये कीमत के ट्रांसफार्मर चोरों के लिए इसलिए भी निशाने पर हैं क्योंकि इनके भीतर मौजूद कीमती धातुओं को अलग कर बेचा जा सकता है।