{"_id":"68d5b414ee770a36a600a5c4","slug":"electricity-news-jammu-news-c-10-jam1003-723333-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीपेड व्यवस्था : बैलेंस खत्म होते ही कट जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीपेड व्यवस्था : बैलेंस खत्म होते ही कट जाएगी बिजली
सार
जम्मू-कश्मीर में नवंबर तक बिजली के प्रीपेड कनेक्शन लागू किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल जैसे रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। इससे विद्युत विभाग को राजस्व बढ़ने और घाटा घटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विस्तार
नई व्यवस्था नवंबर तक शुरू करने की तैयारी, बैलेंस में 500 रुपये रहने पर आना शुरू हाे जाएगा मैसेज
31 मार्च 2025 के बाद वाले बकाएदारों को नहीं मिलेगा बिजली एमनेस्टी का लाभअमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बिजली के प्रीपेड कनेक्शन की व्यवस्था जल्द लागू होने जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रीपेड किए जा रहे हैं। इनमें जम्मू संभाग में ही 2.94 लाख कनेक्शन प्रीपेड कर दिए गए हैं और बाकी शेष किए जा रहे हैं। प्रीपेड व्यवस्था में मोबाइल रिचार्ज की तरह जितनी बिजली जलाएंगे, उतनी राशि खाते से कटती जाएगी। 500 रुपये शेष राशि रहने पर मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में उपभोक्ताओं के प्रीपेड कनेक्शन तो किए गए हैं, लेकिन बिलों में देरी पर कनेक्शन बंद नहीं किया जा रहा है, मगर प्रीपेड व्यवस्था में खाते से राशि खत्म होने पर बिजली गुल हो जाएगी।
सरकार द्वारा प्रीपेड कनेक्शन व्यवस्था शुरू करने से विद्युत विभाग को तकनीकी व वाणिज्यिक घाटा (एटीएंडसी) घाटा कम होगा। वर्तमान में यह घाटा 33 प्रतिशत तक हो रहा है। देश में एटीएंडसी घाटे में जम्मू कश्मीर सबसे ऊपर रहा है। इसका एक बड़ा कारण यहां स्मार्ट मीटरिंग न होने और बिजली की चोरी जारी रहना है। लेकिन स्मार्ट मीटरिंग के साथ अब प्रीपेड कनेक्शन व्यवस्था से विद्युत विभाग का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। जम्मू संभाग में ही 11.5 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। वर्तमान में कई उपभोक्ता कई-कई महीनों बाद बिलों का भुगतान कर रहे हैं। लेकिन जिन बिलों का देरी से भुगतान किया जा रहा है उनके मूल बिल पर हर माह डेढ़ प्रतिशत ब्याज चढ़ रहा है।
-- -- -
एमनेस्टी योजना में मार्च 2025 तक के मामलों को ही राहत
विस्तारित एमनेस्टी योजना में 31 मार्च 2025 तक मामलों को ही राहत दी जाएगी। इस योजना का 31 मार्च 2026 तक ही लाभ मिलेगा। नए वित्त वर्ष यानी अप्रैल से आने वाले बिलों पर बिजली एमनेस्टी का लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना 2022 में शुरू हुई थी और इस बार उपभोक्ताओं को आखिरी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -
जो लोग देरी से बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं उन्हें ब्याज से बचना चाहिए। उनके बिलों पर हर माह ब्याज बढ़ता है, इसलिए हर माह बिलों का नियमित भुगतान करें।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, विद्युत विभाग परेड डिवीजन
-- -
कल शहर के कई हिस्सों में कटौती रहेगी
33 केवी लाइन जी-6 व जी-7, 132/33 केवी ग्रिड स्टेशन ग्लेडनी में लोड भार को कम करने के काम के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, रेलवे काॅलोनी, छन्नी हिम्मत का कुछ हिस्सा, अप्पर चुआदी, छन्नी हिम्मत, मलिक मार्केट, नरवाल, माटो काॅलोनी और साथ लगते इलाकों में 27 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।