{"_id":"07b5d1bb9a6a7a56da099c757578a102","slug":"electricity-cut-in-jammu-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल-गर्मी फुल, उमस ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल-गर्मी फुल, उमस ने ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे को परिवार के साथ आराम करने या फिर टीवी आदि पर मनोरंजक कार्यक्रम देखने की हसरत लिए बैठे लोगों को बिजली गुल रहने से निराशा तो हुई ही। उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर भी होना पड़ा। हर तरफ बिजली गुल रहने और अघोषित कटौती से हाहाकार मची रही।
विज्ञापन
ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन में जी टू फीडर के 33 केवी वीसीबी को बदलने के कार्य के चलते गांधीनगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर, छन्नी हिम्मत, ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, सैनिक कालोनी, रेजिडेंसी रोड क्षेत्र धोंथली बाजार, कर्ण नगर और कच्ची छावनी में सुबह सात बजे गुल हुई बिजली दोपहर डेढ़ बजे के बाद बहाल होना शुरू हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा महेशपुरा चौक से मेडिकल रिसीविंग स्टेशन में री कंडक्टरिंग के कार्य के चलते 33 केवी कनाल मेडिकल लाइन सुबह सात से आठ बजे तक एक घंटे के लिए बंद रही। इस वजह से सरवाल, सरवाल अस्पताल, रिहाड़ी, महेशपुरा, बख्शीनगर, राजपुरा मंगोत्रिया, पीएचई, मेडिकल होस्टल, सीडी अस्पताल, आईआईआईएम कांप्लेक्स, मेडिकल कालेज, गुढ़ा बख्शीनगर, रेशम घर और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
इसके अलावा भी कहीं बिजली ट्रांसफार्मर जलने तो कहीं हर घंटे के बाद बिजली गुल होने के सिलसिले ने लोगों को सांसत में डाले रखा। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजली ढांचे पर ओवरलोड़ बढ़ने पर बिजली की कटौती के अलावा और कोई विकल्प नहीं रहता। उनके अनुसार गर्मी के सीजन में इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
पेयजल को भी तरसे लोग
बिजली गुल होने से पीएचई के पंपिंग स्टेशनों पर पेयजल आपूर्ति पर सीधा असर पड़ा है। इस वजह से भीषण गर्मी में लोगों को गर्मी, ऊपर से बिजली गुल रहने की समस्या के अलावा पानी की बूंद-बूंद के लिए भी तरसना पड़ रहा है। तवी फिल्ट्रेशन प्लांट में सिल्ट जमा होने और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से धोंथली, पक्की ढक्की, मस्तगढ़, जुल्लाका मोहल्ला, कच्ची छावनी, उस्ताद मोहल्ला, नारायण मोहल्ला, फत्तू चौगान आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रही।