फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electric buses to run for amarnath pilgrims from jammu tawi railway station to base camp

अमरनाथ यात्री करेंगे इलेक्ट्रिक बस में सफर, निगरानी के लिए होगी जीपीएस से लैस

Fri, 28 Jun 2019 04:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 28 Jun 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
electric buses to run for amarnath pilgrims from jammu tawi railway station to base camp
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु इलेक्ट्रिक बस में सफर कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन एक जुलाई से शहर में 20 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई। कॉर्पोरेशन रेलवे स्टेशन से भगवती नगर के बीच भी इलेक्ट्रिक बस चलाएगा। इन बसों में अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है जो जीपीएस से जुड़ा है। हर बस स्टॉप के नाम एनाउंस किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को आसानी हो सके।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एसआरटीसी ने 20 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। ये बसें चार्जिंग से चलती है। एक बार चार्ज करने पर बस 150 किलोमीटर तक चल सकती है। कारपोरेशन ने जम्मू से कटड़ा तक के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा पहली हर शुरू कर ली है। अब शहर के विभिन्न रूटों पर भी बसे नियमित दौड़ पाएंगी। इन इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को मेट्रों जैसी सुविधा मिलेगी। बसों में अनाउंसमेंट सिस्टम, जीपीएस, सीसीटीवी और पैनिक बटन भी है। 
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बसें में सफर काफी आसान होगा। बसों में अनाउंसमेंट सिस्टम के लगने से उन्हें अपने स्टेशन का आसानी से पता चला पाएगा। एसआरटी की जीएम ऑपरेशन परमजीत सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पहले ही बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए हमने रूट तय कर लिया है। बसों का किराया ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा निर्धारित किराये के सामान ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed