{"_id":"5948bb594f1c1b105c8b4638","slug":"elections-in-a-vain-in-kashmir-due-to-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अनंतनाग लोकसभा समेत कई और लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुनाव अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अनंतनाग लोकसभा समेत कई और लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुनाव अधर में
संजीव दुबे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
चुनावों पर संकट
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में जारी हालात से रियासत में कई लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए अधर में लटक गए है। अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव के अलावा पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां धरी की धरी रह गई है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव करवाने के लिए हालात का सामान्य होना बेहद जरूरी है। चुनाव आयोग हालात की समीक्षा करने के बाद ही चुनाव संबंधी कोई फैसला लेगा। हालांकि स्थिति को देखते हुए जल्द चुनाव होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
इसी तरह पंचायती चुनाव के लिए सरकार ने चुनाव विभाग के माध्यम से साल के शुरूआती महीनों में खूब जोरशोर से तैयारी की थी लेकिन असामान्य हालात के चलते तैयारी धरी की धरी रह गई है। स्थानीय निकाय चुनाव की भी स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव के लटकने व कश्मीर में जारी हालात का असर सियासी दलों की गतिविधियों पर भी साफ देखा जा रहा है। सियासी दलों की ज्यादातर गतिविधियां बयानबाजी तक सीमित हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं विशेषज्ञों की माने तो अगर सितंबर या अक्तूबर महीने तक हालात सामान्य न हुए तो फिर इस साल चुनाव करवाना आसान नहीं होगा। इसका कारण यह हैं कि अक्तूबर महीने के बाद कश्मीर घाटी समेत लेह व जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है।