{"_id":"629bb7c94211fa71a12a198e","slug":"election-rspura-news-jmu26124831","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपीसी के चुनाव में अंतिम दिन कइ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपीसी के चुनाव में अंतिम दिन कइ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे
विज्ञापन
दवेन्द्र सिंह अपना नामांकन अधिकारी को देते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) चुनावों को लेकर नामांकन पत्र दाखिल कराने अंतिम दिन शनिवार को भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। दरसोपुर क्षेत्र से सरदार दवेंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा।
उन्होंने कहा कि सिख समाज के उत्थान के लिए सेवा की भावना से कार्य करने के लिए चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्तर पर चुनाव होने पर इसमें वही लोग आगे आने चाहिए जो गुरुओं के रास्ते पर चल सभी का भला कर रहे हैं। पंथक एकता मोर्चा के सरदार हरविंद्र सिंह ने कहा कि जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में सहमति के साथ कई प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा गया है। जो सिख कौम के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करने के योग्य हों।
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व जिला प्रधान सरदार जगजीत सिंह जग्गा ने अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कराया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा जिला प्रबंधक कमेटी प्रधान होते हुए उन्होंने सिख समुदाय से जुड़ी मांगों को समय-समय पर सरकार तक पहुंचाने का काम किया। पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर में अधिकारिक रूप से दर्जा प्राप्त हो। इसके लिए भी उन्होंने संघर्ष किया और इसके अलावा कई अन्य मांगों को लेकर भी उन्होंने समय-समय पर संघर्ष को जारी रखा। कुल 13 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
फोटो
रामगढ़ में कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे
रामगढ़। खंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए जारी नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया में शनिवार को चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इसमें हलका रामगढ़, अबताल की तरफ से गुलमेल सिंह ने नामांकन पत्र क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया।
इसी के साथ जिले में गुरुद्वारा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया चार जूून तक ही है। इससे पहले शुक्रवार को खोड़ सलारिया के जस्सी सिंह ने नामांकन पत्र भरा । रामगढ़, अबताल, खोड़ सलारिया, करालिया से वर्तमान उम्मीदवार बिट्टू सिंह, जस्सी सिंह और गुलमेल सिंह पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को कई उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले में 30 हलकों में चुनाव होना है। गौरतलब है कि पांच साल के अंतराल में होने वाले चुनाव में इस बार करीब सात साल के बाद क्षेत्र में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव होने जा रहे हैं। कोरोना के चलते चुनाव दो साल तक टले रहे।