फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election of DDC President in four districts in second phase in Jammu and Kashmir today

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में चार जिलों में डीडीसी अध्यक्ष का चुनाव आज

विज्ञापन
Election of DDC President in four districts in second phase in Jammu and Kashmir today
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष का चुनाव चार जिलों में सोमवार को होगा। उधमपुर में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। कश्मीर के कुपवाड़ा में पीपुल्स कांफ्रेंस का दावा मजबूत दिख रहा है। इसके साथ ही बारामुला में सत्ता की चाबी निर्दलियों और बडगाम में पीएजीडी के हाथ में है।
विज्ञापन

शनिवार को हुए प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा ने जम्मू व कठुआ की सीट अपने खाते में कर ली है। साथ ही अपनी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीनगर व शोपियां में अपना अध्यक्ष बना लिया। जबकि सिर्फ कुलगाम में पीएजीडी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के उधमपुर में भाजपा को बहुमत हासिल है। उधमपुर में भाजपा ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से पार्टी ने लाल चंद भगत को अध्यक्ष तथा जूही मन्हास को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने डीसी कार्यालय में सुबह 11.30 बजे आहूत बैठक में सदस्यों से भाग लेने को कहा है। कुपवाड़ा में पीएजीडी से हाल ही में अलग हुई पीपुल्स कांफ्रेंस का दावा मजबूत माना जा रहा है क्योंकि यहां उसके पांच सदस्य हैं। अपनी पार्टी तथा निर्दलियों के सहयोग से पीपुल्स कांफ्रेंस अपना अध्यक्ष बना सकता है। बारामुला में सत्ता की चाबी तीन निर्दलीयों के हाथ है क्योंकि यहां पीएजीडी के पास चार सीटें हैं। कांग्रेस के दो सदस्यों का साथ मिला तब भी छह सदस्य ही होंगे। यहां एक सदस्य का चुनाव नहीं हुआ है। इस वजह से सात सदस्य अध्यक्ष बनाने के लिए चाहिए। इसलिए निर्दलीय का समर्थन अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए चाहिए। पीपुल्स कांफ्रेंस यहां उलटफेर कर सकता है क्योंकि वह अपने तीन तथा अपनी पार्टी के दो सदस्यों व निर्दलीयों के सहयोग से अपने प्रत्याशी को जीता सकता है। बडगाम में पीएजीडी को स्पष्ट बहुमत होने से उसका कब्जा तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टियों की स्थिति
-------------------
उधमपुर
पार्टी सदस्य
भाजपा 11
पैंथर्स 02
निर्दल 01
कुपवाड़ा
पीपुल्स कांफ्रेंस 05
नेकां 04
निर्दल 03
अपनी पार्टी 01
बारामुला
पीपुल्स कांफ्रेंस 03
कांग्रेस 02
नेकां 02
पीडीपी 02
अपनी पार्टी 02
निर्दल 03
बडगाम
नेकां 08
निर्दल 02
पीडीएफ 02
पीडीपी 01
पीपुल्स मूवमेंट 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed