{"_id":"6621c01c2239ea3a10010429","slug":"election-news-jammu-news-c-10-jam1008-343273-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहले चरण में 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहले चरण में 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां उधमपुर, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और भद्रवाह में तैनात
- सभी पोलिंग बूथों को सुरक्षाबलों ने सेनिटाइज किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पहले चरण का मतदान उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर होगा। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार का चुनाव सुरक्षा के लिहाज से भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में इस संसदीय सीट के अधीन आने वाले तमाम क्षेत्रों में आतंकी वारदातों को अंजाम देकर दोबारा से आतंकवाद जिंदा करने का प्रयास किया गया। लिहाजा इसे देखते हुए इस संसदीय सीट पर 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती में मतदान होगा। कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह में अर्धसैनिक बलों की करीब 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्म्ड, आईआरपी समेत एग्जीक्यूटिव पुलिस के 10 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं।
-- -- -
हर जिले में आतंकवाद जिंदा करने की कोशिश
बता दें कि बीते पांच वर्ष में आतंकी संगठनों ने किश्तवाड़, रामबन, डोडा, उधमपुर में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की नापाक कोशिश की है। इसमें उधमपुर के सलाथिया चौक, रामनगर में बम धमाके शामिल हैं। वर्ष 2018 में किश्तवाड़ में दो भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई। वर्ष 2022 में रामबन में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया गया। कठुआ में कई बार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाकर हमला करने का प्रयास किया गया।