{"_id":"68ec190cc16113f14d0f3c9b","slug":"election-news-jammu-news-c-10-jam1003-736422-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन में पूर्व अध्यक्ष से लेकर कई होंगे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन में पूर्व अध्यक्ष से लेकर कई होंगे मैदान में
विज्ञापन
- प्रमुख मुद्दे : सफाई कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये तक का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा
- वर्दी भत्ता सहित महीने के चार दिन अवकाश सहित मृतकों के आश्रितों को नौकरी
- एजेंसी के माध्यम से भर्ती सफाई कर्मचारियों को स्थायी कराना प्रमुख मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की यूनियन का चुनाव 24 अक्तूबर को होना है। इसमें नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसमें पूर्व अध्यक्ष रिंकू गिल व देवानंद गिल सहित बिट्टू रंधावा सहित कई ऐसे नाम हैं जो चुनाव में जोर आजमाइश करने के लिए तैयार हैं। सभी सफाई कर्मियों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, पेंशन योजना, महीने के चार दिन अवकाश सहित मृतकों के आश्रित सफाई कर्मचारियों के परिवारों के सदस्य को नौकरी देने की मांग प्रमुखता से रहेगी। चुनाव के लिए 14 से 16 अक्तूबर तक नामांकन होगा।
पूर्व अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव 10 वर्ष बाद होने जा रहा है। करीब 1520 कर्मचारी इस चुनाव में मतदान करेंगे जिसमें स्थायी व अस्थायी कर्मचारी मतदान में भाग लेंगे। गिल ने कहा कि उनके घोषणापत्र में सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण कराने के साथ ही मृतकों के आश्रित को नौकरी दिलाना, सफाई कर्मचारी व उनके परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, वर्दी भत्ता 70 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करना प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। साथ ही विभाग में एजेंसी की तरफ से सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पर पूरी तरह खत्म करने का वादा प्रमुख है। स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार बिट्टू रंधावा ने कहा कि चुनाव में उनके साथ ही पूर्व अध्यक्ष रहे देवानंद गिल, अमर ओमान, जसपाल, हैप्पी सिंह, सोनू कश्मीरा भी मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। उनका प्रयास होगा कि कम से कम 4500 नए सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती नगर निगम में की जाए। अभी नगर निगम में 2400 सफाई कर्मचारी एजेंसी के और 1654 सफाई कर्मचारी स्थायी तौर पर कार्यरत हैं।