{"_id":"63bb2cbc12fa10122674d9dd","slug":"election-jammu-city-news-jmu2760715136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा ने उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस और निर्दलीय आज खोलेंगे पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा ने उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस और निर्दलीय आज खोलेंगे पत्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम की तीन स्टैंडिंग कमेटियों के चेयरमैन पद के चुनाव 12 जनवरी को होंगे, जिसके लिए भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नौ जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके चलते सोमवार को कांग्रेस और निर्दलीय दावेदारी जता सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से रछपाल का नाम संभावित है।
जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को नगर निगम की स्वच्छ भारत, सोशल जस्टिस और हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी का चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने स्वच्छ भारत के लिए गोपाल गुप्ता, सोशल जस्टिस के लिए सुभाष शर्मा और हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के लिए अरुण कुमार खन्ना को मैदान में उतारा है। इस समय हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी चेयरमैन राज कुमार, सोशल जस्टिस के अजय कुमार और स्वच्छ भारत के हरदीप सिंह मनकोटिया हैं। हर एक कमेटी में नौ सदस्य हैं। तीनों कमेटियों में कांग्रेस के एक से दो और निर्दलीय भी दो से तीन मेंबर ही हैं। वहीं, सभी कमेटियों के चेयरमैन भाजपा के हैं।
कांग्रेस का अभी तय नहीं
जानकारी के अनुसार तीनों कमेटियो में से किसी एक के लिए भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार फिलहाल तय नहीं किया है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है, जिसके बाद ही कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट होगी। कांग्रेस के नगर निगम में विपक्ष के नेता द्वारिका चौधरी का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ तय नहीं है। स्वच्छ भारत कमेटी के लिए पार्टी के पार्षद रछपाल भारद्वाज के नाम पर विचार चल रहा है। यदि इस पर सहमति बनी तो वह चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
भाजपा से निष्कासित ज्योति देवी भी तैयारी में
सूत्रों का कहना है कि भाजपा से निष्कासित पार्षद ज्योति देवी भी चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि वह किस कमेटी के पद के लिए चुनाव लड़ेंगी इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन ज्योति की तरफ से इसके लिए कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों से बातचीत की जा रही है ताकि वह समर्थन जुटाकर भाजपा प्रत्याशियों को टक्कर दे सकें। सोमवार स्थिति साफ होगी।