{"_id":"5f74efc08ebc3e9c0416d0ea","slug":"election-jammu-city-news-jmu2198070131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी मैदान में उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी मैदान में उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह/जम्मू। शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लद्दाख के लेह जिले में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह चुनाव के मैदान में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी ताल ठोक दी है। मंगलवार को भाजपा ने 26 सीटों वाली परिषद के लिए 18 प्रत्याशियाें की पहली सूची जारी की थी। बुधवार को कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बहिष्कार के एलान से लेह परिषद चुनाव खासे चर्चा में हैं। केंद्र के आश्वासन पर सर्वदलीय बहिष्कार के एलान की वापसी के बाद अब तमाम सियासी दल चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हो गए हैं। परिषद का यह छठा चुनाव है लेकिन केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव खासे दिलचस्प माने जा रहे हैं।
इस बार भाजपा के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करना चुनौती
जम्मू। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव में इस बार भाजपा के लिए दोबारा पूर्ण बहुमत हासिल करना चुनौती तो बनी ही हुई हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लेह में होने वाले परिषद के चुनाव में कड़े मुकाबले के पूरे आसार हैं।
पीपुल्स मूवमेंट के झंडे तले लद्दाख को भारतीय संविधान के छठे शेड्यूल के तहत विशेष दर्जे की मांग जोरशोर से उठ खड़ी हुई है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, नेकां समेत अन्य पार्टियां व निर्दलीय सब अपने-अपने तरीके से लोगों व मतदाताओं के समक्ष अपने एजेंडे को पेश कर रहे हैं। साल 2015 में हुए चुनाव में 26 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 18 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस को पांच, नेकां को दो और निर्दलीय को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की कुल तीस सीटें हैं। इसमें 26 सीटों पर चुनाव होता है और चार सीटों पर सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। 16 अक्तूबर को लेह स्वायत पहाड़ी विकास परिषद का चुनाव होना है।