{"_id":"051b8d1970c6caef0916be723ebc8618","slug":"election-commission-will-convince-people-to-come-out-for-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं से मनुहार करेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं से मनुहार करेंगे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 28 Oct 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सीजन में अमूमन सियासी दल और उम्मीदवार ही वोटरों को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं लेकिन नब्बे फीसदी मतदान का लक्ष्य लेकर इस दफा प्रशासनिक अमला भी मतदाताओं से मनुहार करेगा। वैसे तो सिस्टमेटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन कार्यक्रम के तहत सभी इलाकों में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है लेकिन संसदीय चुनावों में कम मतदान वाले 60 केंद्रों पर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी ने साठ गजटेड अफसरों को मतदान केंद्रों का जिम्मा सौंप दिया है। इनके लिए बाकायदा हिदायतें जारी की गई हैं कि ये लोगों की समस्याएं सुनने से लेकर उन्हें मतदान के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी इन अफसरों की होगी। स्वीप के तहत विशेष कार्यक्रमों से लेकर मतदाताओं के साथ मोहड़ावार बैठक करने और मतदान का महत्व समझाने के लिए प्रशासनिक अफसरों को विशेष प्रयास करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ जिले में संसदीय चुनावों के दौरान मतदान का औसत प्रतिशत बेहतर रहा था लेकिन 60 मतदान केंद्रों का औसत प्रतिशत कम रहा था। इसी श्रेणी में शामिल बनी विधानसभा क्षेत्र का डंडी गुट्टू गांव सबसे बड़ा अपवाद बना था। इस मतदान केंद्र पर एक भी मत नही डाला गया था जबकि मतदाताओं की संख्या चार सौ से अधिक है।
विज्ञापन
कम मतदान वाले केंद्रों के लिए विशेष व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर जिला चुनाव अधिकारी डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि 60 गजटेड अफसरों को मतदान केंद्रों का जिम्मा सौंपा गया है। प्रशासन ऐसी कोई भी कसर नहीं छोड़ेगा जिससे मतदान प्रतिशत पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका रहे।