फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commission team met with the political parties in jammu

चुनाव आयोग की टीम पहुंची जम्मू, राजनीतिक दलों ने की लोकसभा, विधानभा चुनाव साथ-साथ कराने की वकालत

Tue, 05 Mar 2019 06:22 PM IST
Pranjal Dixit भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
election commission team met with the political parties in jammu
चुनाव आयोग की टीम पहुंची जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जम्मू की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने यहां दौरे पर आए भारतीय चुनाव आयोग की टीम से मुलाकात की और राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ ही कराने की वकालत की। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में यह टीम दो दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में जम्मू पहुंची और उसने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। 
विज्ञापन


इनमें भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा एवं नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) शामिल थीं। भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को इसी तरह की कवायद श्रीनगर में भी की। आयोग लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को साथ कराने की संभावना का आकलन करने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


पार्टी विचारधारा से इतर लगभग सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनावों के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव कराने के लिए आयोग को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने चुनाव आयोग की टीम से पार्टी के शिष्टमंडल की मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “जम्मू के साथ ही लद्दाख क्षेत्र और कश्मीर के कई जिलों में शांति बनी हुई है और राज्य में सरकार बहाल करने के लिए चुनाव चरणबद्ध तरीके से कराए जा सकते हैं। हम दोनों चुनाव साथ कराने के पक्ष में हैं।”    

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा कि कांग्रेस कभी भी लोकतांत्रिक अभ्यास से पीछे नहीं हटी है और राज्य में चुनाव करा कर लोकतंत्र बहाल करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। 


अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेगी और अंतिम निर्णय लेने से पहले सुरक्षा स्थितियों पर जानकारी जुटाएगी। राज्य में 19 दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed