{"_id":"5c63aa69bdec220c0c321f11","slug":"election-commission-announced-the-dateline-to-make-transfers-of-officials-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चलते बड़े प्रशासनिक फेरबदल करने की तह की डेटलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चलते बड़े प्रशासनिक फेरबदल करने की तह की डेटलाइन
Wed, 13 Feb 2019 10:56 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:56 AM IST
सार
- जीएडी ने 20 तक रिपोर्ट मांगी, एसएसी की बैठक में तबादला सूची को दी जाएगी मंजूरी
- पुलिस व प्रशासन में व्यापक पैमाने पर फेरबदल संभव
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 18 फरवरी तक अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी है। आयोग के ताजा आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुपालन रिपोर्ट 20 फरवरी तक देने को कहा है ताकि आयोग को इस बात से अवगत कराया जा सके।
माना जा रहा है कि राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की प्रस्तावित बैठक में प्रशासन तथा पुलिस विभाग में व्यापक पैमाने पर फेरबदल को मंजूरी दी जा सकती है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले दिनों आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप तबादला की प्रक्रिया 18 फरवरी तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से जमे अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है।
इनमें आईएएस, आईपीएस तथा केएएस-केपीएस अफसर शामिल हैं। तबादला सूची को राज्यपाल की अध्यक्षता वाली एसएसी की ओर से मंजूरी दी जाएगी। पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला शुरू कर दिया गया। पिछले दिनों कई इंस्पेक्टरों का रेंज में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
आयोग ने पिछले दिनों विस्तृत दिशा-निर्देश भेजकर हिदायत दी थी कि किसी भी अधिकारी की गृह जनपद में तैनाती नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए अधिकारियों का तबादला किया जाना है। इसमें यह भी हिदायत दी गई थी कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ चुनाव के दौरान पक्षपात किए जाने की शिकायत मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।