{"_id":"5d6442048ebc3e017b4bd66c","slug":"electercity-probem-rspura-news-jmu1919921155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती बंद करने की मांग
विज्ञापन
आरएस पुुुरा। पिछले कई दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी में बिजली विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती को कस्बेवासियों ने बंद करने की मांग की है।
कस्बे के चमन लाल, ध्याराम, विशन लाल, जागर सिंह ने बताया कि गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हर घंटे के बाद बिजली बंद करने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं रात को भी बिजली बंद की जा रही है। ज्योती शर्मा, ओम प्रकाश, विद्याधर, पवन कुमार व वेद भूषण ने बताया कि कम वोलटज के चलते पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं।
बल्ब से दीये के समान रोशनी हो रही है। बिजली कटौती से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग को चाहिए कि विशेष कर रात को कटौती न की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ब्यूरो