{"_id":"5f4179468ebc3e71905c8d0a","slug":"electercity-probem-jammu-news-jmu217044397","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हद पार, सीआरपीएफ बटालियन के नाम डेढ़ करोड़ का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हद पार, सीआरपीएफ बटालियन के नाम डेढ़ करोड़ का बिजली बिल
Sun, 23 Aug 2020 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर के बडगाम जिले में चरार-ए-शरीफ स्थित सीआरपीएफ की 181 बटालियन के कैंप के नाम डेढ़ करोड़ से अधिक का बिजली बिल जारी किया गया है। हालांकि, इस बारे में विभाग की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। कहा जा रहा है त्रुटिवश यह बिल जारी हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां
विज्ञापन
कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से एक करोड़ 51 लाख 59 हजार 897 का बिल भेजा गया है। जुलाई महीने के इस बिल को 27 अगस्त तक जमा करने को कहा गया है। बिल मिलने के साथ ही कैंप के अफसरों की बेचैनी बढ़ गई। अब वह विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन