{"_id":"60fc62a18ebc3e58383f5db8","slug":"elderly-woman-dies-two-injured-after-ambulance-falls-into-ditch-ramban-news-jmu2401463114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
रामबन। डोडा-बटोत हाईवे पर चकवा इलाके में खाई में एंबुलेंस के गिरने से एक महिला मरीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला शामिल है।
शनिवार दोपहर के समय एंबुलेंस (जेके06-8241) जीएमसी डोडा से एक महिला मरीज को शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा श्रीनगर ले जा रही थी, जो डोडा-बटोत हाईवे पर चकवा में खाई में गिर गई। हादसे में महिला मरीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो परिचारक घायल हो गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और मृत व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बटोत पहुुंचाया। मृतक महिला पहचान हसीना बेगम (73) पत्नी भादर मलिक निवासी तंतना तहसील गोंडन (डोडा) के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद अमीन मलिक (35) पुत्र भादर मलिक व फरीदा बेगम (32) पत्नी मोहम्मद अमीन मलिक निवासी गोंडन,डोडा के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सीएचसी बटोत में जारी है। एसएचओ बटोत थाना इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव ने घटना की पुष्टि की है।