फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Elderly man crossing the road was run over by a vehicle, driver escaped under the cover of fog

जम्मू सुंगल मोड़ पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रही बुजुर्ग को वाहन ने राैंदा, कोहरे की आड़ में चालक फरार

Sat, 03 Jan 2026 11:35 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर
अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 03 Jan 2026 11:35 AM IST
सार

अखनूर के सुंगल मोड़ पर सड़क पार कर रही 82 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी गई और चालक कोहरे की आड़ में फरार हो गया।

विज्ञापन
Elderly man crossing the road was run over by a vehicle, driver escaped under the cover of fog
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखनूर के सुंगल मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब नाै बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 82 वर्षीय महिला की माैत हो गई। मृतका की पहचान सत्या देवी निवासी धौनचक (ज्याैड़ियां) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक घने कोहरे की आड़ में वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार चालक और वाहन की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

रियासी में कार पलटी राजोरी निवासी घायल जीएमसी जम्मू रेफर
सुला बारादरी रोड पर फिशिंग पॉन्ड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान राजोरी निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घने कोहरे के बीच डिवाइडर से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर दियानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच जालंधर से जम्मू जा रही यात्री बस डिवाइडर से टकरा गई। पंजाब रोडवेज की बस में करीब 50 यात्री थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब नाै बजे हुआ। क्षेत्र में घना कोहरा था जिससे दृश्यता बेहद कम थी। चालक को सामने सीमेंट के ब्लॉक नजर नहीं आए और बस इनसे टकरा गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से रवाना कर दिया।

विज्ञापन

दियानी के पास हादसा जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस में सवार थे 50 यात्री
सड़क निर्माण कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप : पूर्व सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने बताया कि हाईवे के निर्माण कार्य के चलते दियानी में सड़क के बीच सीमेंट के डिवाइडर लगाकर इसे संकरा कर दिया गया है। इससे वाहनों को निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed