{"_id":"63eccb341cc2f4f6ba034178","slug":"elaction-in-jodiyan-akhnoor-news-c-10-1-47370-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गांव नजले चक के लोगों ने की नंबरदार पद के चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गांव नजले चक के लोगों ने की नंबरदार पद के चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ब्लॉक भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत पिरें तरेयाई के गांव नजले चक निवासी विजय कुमार, पंच सतपाल वार्ड नंबर-7, नेहा देवी, विजय कुमार, रवि कुमार तथा जोगिंदर कुमार ने बताया कि सात फरवरी को नंबरदार पद को लेकर उनके गांव नजले चक में चुनाव होने थे।
गांव के सभी लोगों की एक ही राय थी कि नंबरदार पद के लिए चुनाव कराए जाएं, जिसके वोट अधिक रहेंगे उसको गांव का नंबरदार घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन तहसीलदार स्मृति शर्मा की तरफ से हमारे गांव नजला चक के लोगों के सहयोग के बिना लाटरी प्रणाली (तरतीब) चलाकर पास के दूसरे गांव डाबरा के शख्स को नंबरदार घोषित कर दिया, जबकि काफी अरसे से नंबरदारी हमारे गांव में होती थी। लोगों ने बताया कि इस विषय में गांव नजला चक के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से भी भेंट की, जिसमें हमें गांव में नंबरदार पद के चुनाव कराने के लिए कहा है। नजला चक के लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि उपायुक्त के अनुसार चुनाव कराना है, हमारे गांव की जनसंख्या भी अधिक है। नंबरदार हमारे गांव का ही होना चाहिए।
इस विषय में तहसीलदार से फोन पर जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सेहत ठीक नहीं होने के कारण बात नहीं हो पाई। गिरदावर कुलदीप शर्मा ने बताया कि गांव नजला चक के लोगों में नंबरदार पद को लेकर आपसी विवाद बना हुआ है, जिसको सुलझाने की कोशिश की जा रही है।