फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eight ogw arrested by baramulla police jammu kashmir

J&K: बारामुला में हथियार लूट की योजना बना रहे आठ ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, गोला बारूद बरामद

Mon, 03 Dec 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 03 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
eight ogw arrested by baramulla police jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर की बारामुला पुलिस ने हथियार लूट की योजना बना रहे आठ ओवर ग्राउंड वर्करों को सोमवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनसे हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इनपुट के आधार पर बारामुला पुलिस ने बारामुला, टंगमर्ग और श्रीनगर से आठ को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


इन ओजीडब्ल्यू द्वारा ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों से हथियार छीनने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। जांच के दौरान सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से हथियार और गोला बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


उधर पुलवामा जिले में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर, 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि त्राल में आतंकी हमलों में तेजी की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इन हमलों में आम लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया और इलाके में दहशत का माहौल बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, "दक्षिण कश्मीर की पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अवंतीपोरा के त्राल इलाके और पम्पोर के ख्रू क्षेत्र से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।" सामग्री साक्ष्यों के आधार पर चार व्यक्तियों की शिनाख्त पिंग्लिश निवासी यूनुस नबी नाइक, राशीपोरा निवासी फयाज अहमद वानी, नगीनपुरा निवासी रियाज अहमद गनी और हफू नगीनपुरा निवासी बिलाल अहमद राठेर के तौर पर हुई है। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।    

उन्होंने बताया कि इन मामलों की जांच में त्राल इलाके में हुए हमलों में उनकी मिलीभगत का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि पम्पोर के ख्रू इलाके में उजागर किए गए अन्य मॉड्यूल में जेईएम के छह साथियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान जावेद अहमद पर्रे, यासिर बशीर वानी, ताहिर यूसुफ लोन, रफीक अहमद भट, जावेद अहमद खांडे और इमरान नज़ीर के तौर पर हुई है। ये सभी ख्रू इलाके के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी के आधार पर की गई है।    


उन्होंने बताया, "आतंकवाद के इस मॉड्यूल से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, आईईडी बनाने की सामग्री और ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी आपत्तिजनक सामग्री को अन्य आतंकी वारदात में उनकी मिलीभगत की जांच के लिए रिकॉर्ड में ले लिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed