{"_id":"5da5b4d08ebc3e93d9659a61","slug":"eight-new-positive-cases-of-dengue-occurred-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में जारी है डेंगू का डंक, आठ नए मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 236","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में जारी है डेंगू का डंक, आठ नए मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 236
Tue, 15 Oct 2019 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में डेंगू का डंक जारी है। डेंगू के आठ नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ यह आंकड़ा 236 तक पहुंच गया है। नए मामलों में जम्मू में 5, डोडा में 2 और एक अन्य मामला सामने आया है। जम्मू में अब तक सबसे अधिक 80 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके अलावा सांबा में डेंगू के 73 और कठुआ में 30 मामले आए हैं। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के पीड़ितों का आना जारी है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में अब तक 1166 पीड़ितों के खून के नमूने लिए गए हैं, जिसमें 1147 की रिपोर्ट आ चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार पारे में गिरावट न आने के कारण अभी पॉजिटिव मामलों का आना जारी रहेगा।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण मिलने पर बड़ी संख्या में पीड़ित सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सा केंद्रों में पहुंच रहे हैं। नमूनों की जांच के लिए निजी लेबोरेटरी का भी बड़ी संख्या में लोग रुख कर रहे हैं। हालांकि राहत यह है कि अभी तक डेंगू से किसी पीड़ित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन