{"_id":"643473b34f670608c5015694","slug":"eight-class-result-out-jammu-news-c-10-jam1008-89477-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आठवीं का 99.11 प्रतिशत रहा परिणाम, बेटियां आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आठवीं का 99.11 प्रतिशत रहा परिणाम, बेटियां आगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने सोमवार को आठवीं कक्षा का परिणाम जारी किया है। जिले में 17748 परीक्षार्थी थे, जिसमें 17368 सफल रहे। जिले का परिणाम 99.11 फीसदी रहा। सरकारी स्कूलाें के 6186 में से 5891 (95.23 फीसदी) बच्चे सफल रहे जबकि निजी स्कूलों के 11580 में से 11477 (99.11 फीसदी) ने परचम लहराया। इसी तरह सरकारी स्कूलों के 3038 लड़के और 2853 लड़कियां सफल हुईं। लड़कों का पास प्रतिशत 94.17 जबकि लड़कियों का 96.39 रहा। वहीं, निजी स्कूलों के 6546 लड़के और 4931 लड़कियां सफल रहीं। लड़कों का पास प्रतिशत 98.97 और लड़कियों का 99.30 रहा।
जिले की आरुषि परिहार और मन्नत कपूर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। होनहारों ने 200 में से 200 अंक प्राप्त कर ए1 ग्रेड पाया। टॉपर्स के साथ अन्य मेधावियों ने पहले ही लक्ष्य निर्धारित कर लिया है और अभी से तैयारी में जुट चुकी हैं। पेश है होनहारों के लक्ष्य की रिपोर्ट।
डॉक्टर बनना चाहती है कांस्टेबल की बेटी
एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल एक्सचेंज रोड जम्मू की छात्रा आरुषि परिहार ने पहली पोजिशन हासिल कर 200 में 200 अंक प्राप्त किए। होनहार के पिता लेखराज परिहार पुलिस कांस्टेबल व मां अंबिला देवी हाउस वाइफ हैं। डोडा की आरुषि पढ़ाई करने के लिए कच्ची छावनी में किराए पर रहती है। उसने कहा कि स्कूल ने अच्छे से तैयारी करवाई। दिन में दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थी। शारीरिक गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लिया। डॉक्टर बनने का सपना है। इस दिशा में नौवीं से तैयारी शुरू करुंगी। अच्छे अंक लाने के लिए कभी खुद पर दबाव नहीं आने दिया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद तो थी, लेकिन जिले में पहला स्थान मिलेगा ऐसी सोचा नहीं था।
विज्ञापन
बिजनेसमैन की बेटी आईपीएस बनने की इच्छुक
शांग्रिला पब्लिक स्कूल सरवाल की मन्नत कपूर ने भी पूरे 200 अंक हासिल किए। मेधावी ने बताया- स्कूल में जो पढ़ाते थे उसकी घर में भी तैयारी करती थी। 98 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद थी। आईपीएस अधिकारी बनने का सपना है, लेकिन उसके लिए क्या करना है यह पता नहीं है। मगर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करुंगी। नियमित और तनाव मुक्त तैयारी से ही कामयाब हुई हूं। सरवाल की रहने वाली मन्नत के पिता आशीष कपूर बिजनेसमैन और मां रजनी कपूर हाउस वाइफ हैं।
पापा की तरह देश सेवा करुंगी
आरएस पुरा के कोटली भागवान सिंह की माही जमवाल ने 199 अंक से दूसरी पोजिशन पाई है। वह फामिता काॅन्वेंट हाई स्कूल बिश्नाह की छात्रा है। पिता दिलीप सिंह सीआरपीएफ में है और माता निर्जला हाउस वाइफ हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही नियमित पढ़ाई करती थी। उम्मीद थी कि 90 फीसदी से अधिक अंक आएंगे। परिवार के ज्यादातर सदस्य सेना, बीएफसी, सीआरपीएफ में है। ऐसे में जेकेपीएसी की परीक्षा पास कर पुलिस अधिकारी बनाना लक्ष्य रहेगा।
सीए बनकर रहूंगी
दूसरी पोजिशन पर रहने वाली दीवान देवी एचएसएस स्कूल राजपुरा मंगोत्रियन की धनिष्ठा तलवार के 199 अंक आए है। पिता संजू तलवार अकाउंटेंट और मां पूजा तलवार शिक्षिका हैं। होनहार ने बताया कि स्कूल में अच्छे से तैयारी हुई। नियमित कक्षाओं के साथ टेस्ट ने काफी मदद की। पापा अकाउंट में है, इसलिए सीए बनने के लिए नौवीं के बाद ही तैयारी शुरू करूंगी।
ये रहे टॉप फोर पोजिशन में
200 अंक - आरुषि परिहार, एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल जम्मू, मन्नत कपूर, शंगरीला पब्लिक स्कूल सरवाल
199 अंक - स्माइरा सिंह राजपूत, क्डिस प्लानेट स्कूल अखनूर, माही जमवाल, फाजिमा कॉन्वेंट स्कूल बिश्नाह, शाक्षी गुप्ता, शिक्षा निकेतन स्कूल गांधीनगर, धनिष्ठा तलवार, दीवान देवी स्कूल राजपुरा
198 अंक - वेदांत शर्मा, ब्लूमिंग डेल स्कूल नानक नगर, एकम कौर, शांति स्वरूप स्कूल पटोली, आस्था डोगरा, सीरेंट पब्लिक स्कूल जानीपुर, दीपांशी साही और दिव्यांशी भगत, एलाइट पब्लिक स्कूल उदयवाला, अधीर चौधरी, होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल आरएसपुरा
197 अंक - आरव शर्मा और माधव वात्सल्य, सेंट फ्रांसिस एचएसएस अखनूर, राधा माधव गुप्ता और साईदीप शर्मा, एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल जम्मू, सौम्या गुप्ता, शंगरीला पब्लिक स्कूल सरवाल, मानवी शर्मा, माई फेयर इंटरनेशनल स्कूल चिन्नौर, नव्या नेगी और आरुषि शर्मा, शांति स्वरूप मेमोरियल स्कूल पटोली, ऐश्वर्या लक्ष्मी राणा, सीजेंट पब्लिक स्कूल जानीपुर, लक्षिता, हैविन किंगडम स्कूल जानीपुर, जनेश संगरा, होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल आरएस पुरा, राधिका चौधरी, एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेश एंड रिसर्च रंगपुर, रामलीन कौर और कशिश शर्मा, शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर, अर्षित खन्ना, आराध्या परिहार और कृष शान, वर्मा हाई स्कूल हक्कल सतवारी।