{"_id":"62719019d0602e7ffe00d04d","slug":"eid-jammu-city-news-jmu2590766128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ईद-उल-फितर (ईद) का त्योहार जम्मू शहर में धूमधाम से मनाया गया। शहर की ईदगाह और इबादतगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर प्रदेश में अमन की दुआ मांगी। वहीं, त्योहार को लेकर शहर में और बाजारों में काफी रौनक देखी गई। रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे मुख्य नमाज अदा की गई।
मंगलवार की सुबह रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में काफी भीड़ रही। हल्की बारिश के बाद हुए सुहावने मौसम में ईद की मुख्य नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकार ईद की मुबारकबाद दी। कोविड के दो साल ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाहों में नमाज अदा के बाद शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी चहल-पहल रही। रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सुबह की नमाज में करीब 30 हजार लोगों ने हिस्सा लेकर अमन की दुआ मांगी। खटिका तालाब मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने बताया कि दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के ईद का पर्व मनाया गया है। हमने खुदा से दुआएं मांगी है कि देश और प्रदेश में अमन और आपसी सद्भाव बना रहे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जा कर भी त्योहार की मुबारकबाद दी।
ईदी पाकर झूमते दिखे बच्चे
ईद की नमाज अदा करने के बाद ईदगाह मैदान बाहर असहाय और बेसहारा लोगों को भी ईदी गई। वहीं, छोटे बच्चे भी ईदी मिलने पर झूमते दिखाई दिए। त्योहार पर हर वर्ग खास कर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।