फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

दो वर्षो से सरकारी स्कूलो में हैडमास्टर नही

विज्ञापन
education
आरएस पुरा। सरकार की ओर से शिक्षा का स्तर बेहतर बनाए जाने के लिए बडे़-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हालात यह हैं कि सरकारी स्कूलों में मुख्याध्यापक के पद दो वर्षों से रिक्त पड़े हुए है जिसे भरा नही जा रहा।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित मिल एरिया में लड़कों व लड़कियों के मिडिल स्कूल होने पर पिछले दो वर्षों से मुख्याध्यापक के पद रिक्त होने पर शिक्षा विभाग की ओर से नहीं भरा गया। इन दोनों स्कूलों में 120 के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में नियुक्त वरिष्ठ शिक्षक ही स्कूल चला रहे हैं। स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि सरकार की ओर से बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए कहा जाता है, लेकिन हालत है कि सरकारी मिडिल स्कूल का भवन खस्ता हालत में है, बेहतर सफाई व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इन स्कूलों में जरूरत के मुताबिक शिक्षकों को नियुक्त करने के साथ मुख्याध्यापकों के पद को भरा जाए।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश चौधरी का कहना है कि किसी प्राइमरी स्कूल में पांच बच्चे होने पर दो शिक्षक नियुक्त किए गए। सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में दोपहर को बच्चों को खाना मुहैया कराए जाने के साथ वर्दियां, किताबें आदि निशुल्क मुहैया कराई जाती हैं। इसके बावजूद अधिकतर लोग बच्चों को गैर सरकारी स्कूलों में ही शिक्षा दिलाना बेहतर समझते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्कूलों में जरूरत के मुताबिक शिक्षकों को लगाया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिन स्कूलों में हेडमास्टर व शिक्षकों के पद रिक्त हैं उसकी सूची बना उच्चधिकारियों को भेजी गई है।
-कमला देवी, जोनल शिक्षा अधिकारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed