फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,protest,student protest

ऑनलाइन परीक्षा के लिए घेरा वीसी कार्यालय

विज्ञापन
education,protest,student protest
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इसी मांग को लेकर विद्यार्थियों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सत्र के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विवि प्रशासन ने पहले, दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सत्र के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली है, जबकि अन्य बचे चार सेमेस्टर के 33 विभागों के विद्यार्थियों की परीक्षा अब तक नहीं ली गई। कहा कि जब पढ़ाई ऑनलाइन की है तो परीक्षा भी ऑनलाइन ली जाए। आरोप है कि प्रबंधन दिसंबर में परीक्षा ले रहा था, लेकिन उस वक्त पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया था और 2जी इंटरनेट से उनकी पढ़ाई बाधित हुई थी। विधि विभाग के छात्र सन्नी ठाकुर की अध्यक्षता में विद्यार्थी देर शाम तक मांग को पूरा करवाने पर अड़े थे। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed