फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news, student suspended

Jammu News: झड़प मामले में तीन छात्र किए निलंबित

विज्ञापन
education news, student suspended
राजोरी। ऑक्सिलरी नर्स एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग स्कूल में छात्रों के बीच हुई झड़प में तीन छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हेल्थ एंड फॅमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंतर्गत चीफ मेडिकल ऑफिसर राजोरी डॉ. एमएल राणा ने की।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार सीएमओ की ओर से गठित समिति ने 22 अप्रैल को स्कूल में हुए झगड़े की जांच की। समिति ने संबंधित छात्रों व स्टाफ सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट में पाया कि संबंधित छात्र अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार तथा संस्थान की गरिमा के प्रतिकूल आचरण के दोषी पाए गए हैं। महरूज मीर ट्रेड ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट, साहिल अंजुम ट्रेड एक्स-रे टेक्नीशियन और तोयब हुसैन ट्रेड लैब असिस्टेंट को निलंबित किया गया है। तीनों छात्र भविष्य में अच्छे आचरण और अनुशासन बनाए रखने संबंधी अपने अभिभावकों के हस्ताक्षरित आश्वासन प्रस्तुत करने के बाद ही संस्थान में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

निलंबन अवधि में छात्रों को किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न होने के निर्देश दिए गए हैं जिससे संस्थान का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो। प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूल के गेट निर्धारित समय से केवल 10 मिनट पहले ही खोले जाएं। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed