{"_id":"683f565429a68dc26902e02f","slug":"education-news-samba-news-c-273-1-now1001-101219-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकारी मिडिल स्कूल बॉयज सरया में स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकारी मिडिल स्कूल बॉयज सरया में स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी मिडिल स्कूल बॉयज सरया में वन विभाग नौशेरा के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता सह स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसके उचित निपटान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान, जलवायु परिवर्तन, भूमि प्रदूषण, जल स्रोतों में विषैले पदार्थों का समावेश और जीव-जंतुओं के जीवन पर संकट आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण का भी संकल्प दिलाया और उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। संवाद