फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रदर्शन कर बटोरीं तालियां

विज्ञापन
education news
आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर में वार्षिक खेल दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर में वीरवार को वार्षिक खेल दिवस ''शिखर-सशक्त भारत की उड़ान'' देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि मेजर जनरल हरबिंदर सिंह बराड़ शामिल हुए। एनसीसी कैडेट और विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट तालमेल के साथ प्रभावशाली मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। ट्रैक इवेंट्स में विद्यार्थियों ने अद्भुत गति और सहनशक्ति दिखाई। हर्डल, रिले रेस और फील्ड इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन ने उनकी कड़ी मेहनत को साबित किया। शिक्षकों, अभिभावकों ने मैत्रीपूर्ण दौड़ में हिस्सा लिया। समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा यत्न सिद्धि पुरस्कार - सर्वाधिक प्रगतिशील छात्र सम्मान जिसे ब्रिगेडियर आशीष रिक्हिये और रजनी रिक्हिये की पहल पर शुरू किया गया है। यह सम्मान कक्षा 10वीं व 12वीं के उन विद्यार्थियों को दिया जाता है जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक अर्जित करने के साथ-साथ 20% से अधिक शैक्षणिक सुधार भी दिखाया हो। इस वर्ष मास्टर उत्तम सिंह और मास्टर कंवर विशाल सिंह को 10,000 नकद और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य गीता देवी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed