{"_id":"69471221c1c44c060e09b6a8","slug":"education-news-samba-news-c-165-1-sjam1004-105217-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुंछ स्कूल शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुंछ स्कूल शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी का किया आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष और आगे की राह विषय पर संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी।
पुंछ। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को नगर के छात्रा हायर सेकंडरी स्कूल शीश महल में नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष, उपलब्धियां, चुनौतियां और राह विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें साक्षरता, संख्या ज्ञान और कौशल शिक्षा पर ध्यान दिया गया। संगोष्ठी में जिले के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों ने भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अंजुम शाहीन और प्रिंसिपल मंडी अनवर खान ने की जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी मुख्तार मनहास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया। इसमें नीति के लक्ष्यों और कक्षाओं को सार्थक शिक्षा केंद्रों में बदलने में सभी हितधारकों-शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों, प्रशासकों और समुदाय की सामूहिक भूमिका को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर दर्शन भारती, हारूण राठोर, तारिक चुगतई, हरीष शर्मा, अजय मैनी आदि ने भी नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे।