{"_id":"6a7107ea3910357131022c36","slug":"education-news-jammu-news-c-336-1-ja11001-102085-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के तरीके सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के तरीके सीखे
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय मीरां साहिब में पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय मीरां साहिब में पांच दिवसीय सिविल डिफेंस बेसिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर में 150 विद्यार्थियों ने सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, सीपीआर, खोज एवं बचाव समेत विभिन्न जीवनरक्षक तकनीकों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। सिविल डिफेंस टीम ने इन विषयों का लाइव प्रदर्शन भी किया। स्कूल की प्राचार्य सुनीता रानी ने सिविल डिफेंस जम्मू की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उप मुख्य वार्डन आर विजय मगोत्रा ने प्राकृतिक आपदाओं, आगजनी, औद्योगिक दुर्घटनाओं, सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों में सिविल डिफेंस वार्डनों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रथम सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।