{"_id":"69164aadc9fb3061a1027fb6","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-761776-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऑनलाइन निबंध स्पर्धा में मानवी\nनम्रता व कशुर को प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऑनलाइन निबंध स्पर्धा में मानवी नम्रता व कशुर को प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
- हे मां स्मार्ट स्कूल में आयोजित समारोह में सम्मानित हुए मेधावी
- पद्मश्री प्रो. केएन पंडिता ने कहा - बच्चों को किताब भी लिखनी चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हे मां स्मार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल जगती में वीरवार को समारोह में चौथी ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंग्रेजी भाषा में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार कक्षा आठ की मानवी पंडिता, कक्षा नौ की तपस्वी पंडिता और रेवा धर को मिला। द्वितीय स्थान पर कक्षा नौ की आकांक्षा शर्मा रहीं। तृतीय पुरस्कार कनिष्का पुरी और भव्या भट को मिला। हिंदी विषय में वरिष्ठ वर्ग में नम्रता पंडिता और कशुर को प्रथम एवं अनीमा टिक्कू को द्वितीय पुरस्कार मिला है।
मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. केएन पंडिता ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब उन्हें किताबें भी लिखनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की कि सर्वश्रेष्ठ पुस्तक लिखने वाले छात्र को पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप दिया जाएगा।
स्कूल परिसर में धार्मिक पुस्तकों से संबंधित लगे एक अलग स्टॉल पर रखी गई पुस्तक भारत के 12 शिव ज्योतिर्लिंगों की कहानियां और भगवान परशुराम सहित अन्य धार्मिक पुस्तकें बच्चों को बरबस अपनी तरफ आकर्षित कर रही थीं। मोबाइल छुड़ाना है ये आपका और हमारा वादा है सहित विभिन्न ज्ञानवर्धक संदेशों वाले पोस्टरों को अभिभावकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
प्रो. पीएन त्रिसाल, डॉली टिकू अरवल और शशि कौल ने एक अच्छा निबंध लिखने के तरीके बच्चों को बताएं। कार्यशाला में जगती, नगरोटा, पुरखू और जम्मू के विभिन्न स्कूलों के चयनित छात्रों को अच्छे लेखन आदि के बेहतर कौशल सिखाए गए।
समारोह में कक्षा चार से नौ तक के ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ट्राफी, पुस्तक व खेलकूद सामग्री से सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य संजना भट्ट ने आभार प्रकट किया।
-- -
इन मेधावियों को मिला पुरस्कार
कनिष्ठ वर्ग में अंग्रेजी भाषा में कक्षा पांच की सृष्टि रैना को प्रथम, कक्षा छह की मिहित साफया को द्वितीय और तान्या को तृतीय स्थान मिला। हिंदी भाषा में कक्षा छह की जानवी कौल गुरखा को प्रथम, निर्वाण पंडिता और कविश पंडिता को तृतीय स्थान मिला। कायत पुरी, रेयांश पंडिता, वंशिका चौधरी, मुज्जफर हुसैन, जीविका कौल, धनिका वारिको, वंशिका, रिद्धी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।