फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: एसीसीए के साथ मिलकर वाणिज्य और वित्त शिक्षा को बढ़ावा देगा जेयू

विज्ञापन
education news
जम्मू विश्वविद्यालय और एसीसीए के बीच एमओयू हुआ। स्रोत: विश्वविद्यालय
जम्मू विश्वविद्यालय का एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स के साथ एमओयू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) और एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) में वीरवार को एक एमओयू हुआ। दोनों के बीच वाणिज्य एवं वित्त में वैश्विक व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर समझौता हुआ। एमओयू पर जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा और एसीसीए के शिक्षा साझेदार संबंध प्रमुख श्री प्रभांशु मित्तल ने हस्ताक्षर किए। जेयू के वीसी प्रो. उमेश राय ने इसे एक दूरदर्शी पहल करार दिया। कहा कि इस पहल से छात्रों को वित्त और लेखा में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढलने में मदद मिलने।
उन्होंने वर्तमान उद्योगों की मांग के अनुसार शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रोजेक्ट और अनुभव आधारित शिक्षा को शामिल करने पर जोर दिया। इसके बाद जेयू के वाणिज्य विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों (आईएफआरएस) और भारतीय लेखा मानकों (इंडएएस) पर एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

आईएफआरएस एक ऐसा एकाउंट स्ट्रक्चर है जिसका इस्तेमाल वर्तमान में 140 से भी अधिक देशों में किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मकसद पारंपरिक एकाउंट सिस्टम और मॉडर्न अंतरराष्ट्रीय मानकों के बीच की खाई को पाटना था। साथ ही प्रतिभागियों को जटिल वित्तीय रिपोर्टिंग प्रणालियों को समझने के लिए स्किल्ड बनाना था। मौके पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरेल, डीन बिजनेस स्टडीज प्रो. अलका शर्मा, डायरेक्टर, आईसीसीसीआर एंड एचआरएम प्रो. हरदीप चहल, मैत्रेयी स्वामीनाथन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. जीवन ज्योति, एसीसीए के अर्जुन कुकरेजा कार्यशाला समन्वयक प्रो. तरसेम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed