{"_id":"68e6d207d6a9b9d7c901c749","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-733029-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गैर सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 13 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गैर सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 13 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
प्राइवेट 12वीं करने वाले छात्रों के लिए चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में एडमिशन का मौका
इस प्रोग्राम में खाली रह गई सीटों के लिए मंगाए गए आवेदन, ऑफलाइन होगी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में प्रवेश का मौका है। गैर सरकारी डिग्री कॉलेजों में खाली रह गई सीटों के लिए ये परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 13 अक्तूबर रखी गई है। यह अवसर जम्मू विश्वविद्यालय से जुड़े गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए है। विश्वविद्यालय की कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल यानी सीडीसी के अनुसार इस प्रोग्राम में कई एग्जिट ऑप्शन उपलब्ध हैं। हायर सेकेंडरी भाग-2 के ऐसे छात्र, जिन्होंने पहले राउंड में प्रवेश नहीं लिया था, वे भी इस राउंड में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। सीटों की उपलब्धता पता करने के लिए छात्रों को उसी कॉलेज परिसर में जाना होगा, जहां वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं। सीडीसी की ओर से साफ किया गया है कि यदि किसी कार्यक्रम में उपलब्ध सीटों की संख्या सीमित है, तो 10-2 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके प्रवेश दिया जाएगा।
खाली सीटों के भरे जाने तक बीच की अवधि में प्राप्त आवेदनों को समेकित करके हर 3-3 दिन में में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहले राउंड में किसी कॉलेज में प्रवेश ले चुके छात्र इस राउंड में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पहली वरीयता दी जाएगी।