फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: अंग्रेजी में होगी क्लस्टर विवि की प्रवेश परीक्षा, गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
education news
- परीक्षा में होंगे 150 सवाल, नेगेटिव मार्किंग और 70-30 वेटेज लागू
विज्ञापन


- केवल जम्मू शहर में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र, मई में होनी है परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने सत्र 2026-27 के लिए पीजी और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। आवेदन से लेकर परीक्षा, मेरिट और सीट आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया तय कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा मई महीने में होगी।

विश्वविद्यालय में कॉमर्स, इंग्लिश, इतिहास, शिक्षा, साइंस समेत कई पीजी और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा। प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे तय की गई है। प्रश्न सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और गणित से होंगे। गणित का स्तर 10वीं का होगा। बाकी विषयों का स्तर 12वीं और स्नातक स्तर का रहेगा। परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा केंद्र केवल जम्मू शहर में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

-----

कार्यक्रमवार होगी मेरिट सूची
दाखिले के लिए मेरिट सूची कार्यक्रमवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी। पहले अस्थायी मेरिट सूची जारी होगी, इसके बाद आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। मेरिट में 70 प्रतिशत वेटेज शैक्षणिक अंकों का और 30 प्रतिशत वेटेज प्रवेश परीक्षा का होगा। काउंसलिंग ऑफलाइन होगी जिसमें मूल दस्तावेज की जांच की जाएगी। इसके बाद मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। खाली बची आरक्षित सीटों को ओपन मेरिट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पोर्टल पर अपडेट होती रहेगी सीट की जानकारी

सीटों की उपलब्धता और स्थिति पोर्टल पर लगातार अपडेट होती रहेगी। सीट मिलने पर छात्रों को ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। चयनित छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद प्रवेश की पुष्टि होगी। रिजल्ट और स्कोरकार्ड भी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे जिन्हें छात्र अपने लॉगिन से देख सकेंगे। पूरी प्रक्रिया के दौरान छात्रों को एसएमएस और ईमेल के जरिये जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed