फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: डोगरी में पढ़ेंगे, लिखेंगे... अब नहीं छूटेगी पढ़ाई

विज्ञापन
education news
- 15 साल से अधिक उम्र के पढ़ाई से वंचित लोगों के लिए तैयार हो रही आसान किताब
विज्ञापन


- पढ़ना-लिखना, गिनती और रोजमर्रा के जरूरी काम सीखने में मिलेगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रदेश में जो लोग कभी स्कूल नहीं जा सके या किसी वजह से बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ी, उनके लिए अब अपनी मातृभाषा में पढ़ाई आसान होने जा रही है। केंद्र सरकार के नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत डोगरी में आसान किताब तैयार की जा रही है। इसकी मदद से वे पढ़ना-लिखना सीखने के साथ गिनती और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी जरूरी बातें भी आसानी से समझ सकेंगे।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के राज्य साक्षरता केंद्र की ओर से तैयार की जा रही इस किताब को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। भाषा को सरल, सहज और स्थानीय बोली के अनुरूप रखने के लिए डोगरी भाषा के विशेषज्ञों और शिक्षकों से सुझाव लिए गए हैं। इससे पहली बार पढ़ाई शुरू करने वाले लोगों के लिए सीखना आसान होगा।
विज्ञापन

यह किताब सिर्फ अक्षर पहचानने और पढ़ना-लिखना सिखाने तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें बुनियादी गिनती, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं की जानकारी और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली दूसरी जरूरी बातें भी आसान भाषा में शामिल होंगी। उद्देश्य लोगों को इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने छोटे-छोटे काम खुद कर सकें और जरूरी जानकारी के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

डोगरी में पढ़ाई से बढ़ेगा आत्मविश्वास, झिझक कम होगी

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सुषमा रानी ने बताया कि डोगरी में तैयार यह किताब लोगों को अपनी मातृभाषा में सीखने का अवसर देगी। इससे पढ़ाई की शुरुआत आसान होगी, सीखने में झिझक कम होगी और वयस्क साक्षरता अभियान को भी मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर किताब में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। समीक्षा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रतियां छापी जाएंगी और चरणबद्ध तरीके से साक्षरता केंद्रों में उपलब्ध कराई जाएंगी।


---

पांच साल का राष्ट्रीय साक्षरता अभियान

केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत वर्ष 2022 में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया। यह अभियान 2026-27 तक चलेगा। इसका लक्ष्य 15 साल या उससे अधिक उम्र के उन लोगों को साक्षर बनाना है, जो कभी स्कूल नहीं जा सके या औपचारिक पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। पढ़ना-लिखना और गिनती सिखाने के साथ इस अभियान में जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, रोजगार से जुड़े कौशल और निरंतर सीखने पर भी जोर दिया जा रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed