फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: लॉ और बीएड में एडमिशन का इंतजार खत्म, कल से भरें फॉर्म

विज्ञापन
education news
- जम्मू विवि ने जारी किया शेड्यूल, नौ जुलाई तक बिना लेट फीस के करें आवेदन
विज्ञापन

- लॉ में सीयूईटी, जेयूईटी और 12वीं की मेरिट, बीएड में एनसीईटी स्कोर के आधार पर होगा दाखिला





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। 12वीं के बाद लॉ या बीएड में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जम्मू विश्वविद्यालय ने एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। पांच वर्षीय लॉ और चार वर्षीय बीएड (आईटीईपी) कोर्स के लिए कल यानी सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। छात्र नौ जुलाई तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकेंगे। 12 जुलाई तक 500 रुपये लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा।





पांच वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए सबसे पहले सीयूईटी-यूजी 2026 के स्कोर वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद जेयूईटी की मेरिट के आधार पर सीटें भरी जाएंगी। जेयूईटी मेरिट में 12वीं के अंकों को 70 प्रतिशत और जेयूईटी स्कोर को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 12वीं की मेरिट से दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत और एससी तथा एसटी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं चार वर्षीय बीएड (आईटीईपी) कोर्स में दाखिला केवल एनसीईटी के स्कोर के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत और एससी तथा एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पांच वर्षीय लॉ कोर्स की पढ़ाई जम्मू विवि के लॉ स्कूल, केसी लॉ कॉलेज, जम्मू, सीएमएच कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज चौआदी और अशोका लॉ कॉलेज कठुआ में होगी। वहीं बीएड (आईटीईपी) कोर्स की पढ़ाई जम्मू विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में होगी।

---

फॉर्म भरने से पहले यह जरूर जान लें

- आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।

- लॉ कोर्स की सेल्फ फाइनेंस सीट के लिए 730 रुपये अतिरिक्त (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क देना होगा।

- पहले सभी छात्रों पर ओपन मेरिट में विचार किया जाएगा। चयन नहीं होने पर ही सेल्फ फाइनेंस सीट के लिए पात्र माना जाएगा।

- आवेदन के समय कोई दस्तावेज छूट गया हो या किसी तरह की गलती रह गई हो तो 13 जुलाई को एडिट विंडो के दौरान उसे सुधारा या अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed