{"_id":"6aff6a998f48ad8632063633","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1067733-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिला वैज्ञानिकों के हुनर का मंच बनी विज्ञान कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिला वैज्ञानिकों के हुनर का मंच बनी विज्ञान कांग्रेस
विज्ञापन
- 500 प्रतिनिधि और 250 से अधिक शोध पत्रों से दिखेगी वैज्ञानिक प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में पहली जम्मू-कश्मीर महिला विज्ञान कांग्रेस-2026 का उद्घाटन किया। सरकारी महिला कॉलेज परेड और जम्मू-कश्मीर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम 21 नवंबर तक चलेगा। इसमें 500 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। 250 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
विषय सतत और समावेशी भविष्य के लिए वैज्ञानिक नवाचार में महिलाओं का नेतृत्व रखा गया है। इसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना है। मंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा, मार्गदर्शन और शैक्षणिक सहयोग मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-- -
- टेसी थॉमस ने छात्राओं को अनुसंधान और नवाचार के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम में डीआरडीओ की पूर्व महानिदेशक (एयरोनॉटिकल सिस्टम्स) और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस ने मुख्य व्याख्यान दिया। मिसाइल वुमेन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध थॉमस ने वैज्ञानिक प्रगति, नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अवसरों पर अपने विचार साझा किए। जम्मू ईस्ट के विधायक युद्धवीर सेठी भी मौजूद रहे। इम्पेलसिस की वाइस प्रेसिडेंट श्रीविद्या गोखले ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती तकनीकों पर विशेष संबोधन दिया। तीन दिवसीय कांग्रेस में पूर्ण सत्र, तकनीकी सत्र, पोस्टर प्रस्तुतियां, वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शनी और अनुसंधान एवं नवाचार शोकेस आयोजित होंगे। उद्घाटन समारोह में शोध पत्रों के सार संग्रह का भी विमोचन किया गया।