फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: जेयू में शिक्षण और शोध के नए तरीकों पर प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
education news
- जैव प्रौद्योगिकी विद्यालय की पहल, 35 शिक्षक ले रहे हैं हिस्सा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विद्यालय में शिक्षण और शोध के नए रुझानों को लेकर एक सप्ताह का शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बहुविषयक शोध से जोड़ना है। कार्यक्रम में लगभग 35 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। पहले दिन जैव सूचना विज्ञान और शोध नैतिकता जैसे विषयों पर सत्र हुए। कार्यक्रम में नवाचार, आंकड़ों पर आधारित शोध और बहुविषयक दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी।




उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि शोध अध्ययन की डीन प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षण और शोध को मजबूत बनाने के लिए अलग अलग विषयों के बीच समन्वय जरूरी है। विशिष्ट अतिथि जीवन विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने उच्च शिक्षा में नवाचार और शिक्षक विकास की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की संयोजक और जैव प्रौद्योगिकी विद्यालय की निदेशक प्रोफेसर संजना कौल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मकसद शिक्षकों की शिक्षण क्षमता, शोध कौशल और डिजिटल दक्षता को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed