फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू विवि में लगी ‘समावेश का कैनवास’ प्रदर्शनी

विज्ञापन
education news
- दिव्यांग कलाकारों की रचनाओं ने दर्शकों को किया प्रभावित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विवि में विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को ‘समावेश का कैनवास’ शीर्षक से विशेष चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। विश्वविद्यालय की दिव्यांग पहल के तहत हुए इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की कला और अभिव्यक्ति को मंच देना था। प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2025 के विषय समावेशी समाज से सामाजिक प्रगति के अनुरूप आयोजित की गई।


प्रदर्शनी में विशेष रूप से सक्षम कलाकार कमलनैन भान की कृतियां खास आकर्षण का केंद्र रहीं। इनके साथ ही युवा दिव्यांग कलाकारों की रचनाओं ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन परिसर संस्कृति समिति की अध्यक्ष प्रो. मोनिका चड्ढा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समाज और व्यवहार हर क्षेत्र में समावेशी सोच अपनाना जरूरी है। समारोह में विशेष अतिथि समाजशास्त्र विभाग की प्रो. विश्व रक्षा ने दिव्यांग महिलाओं और बालिकाओं की चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कला समाज की दूरी कम कर उन आवाजों को सामने लाती है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीन शोध अध्ययन प्रो. रजनी धिंगरा ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है कि वे हर विद्यार्थी के लिये समान अवसर और समावेशी वातावरण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की डॉ. हेमा गंडोत्रा, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के अश्विन कुमार कुशवाहा और सांकेतिक भाषा दुभाषिया मुनीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed