{"_id":"65ee348cf3445602a30a2144","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1008-319398-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से पहले मजबूत होगा स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से पहले मजबूत होगा स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में डेढ़ माह तक चलेगा अभियान, बेहतर कार्यान्वयन की बनेगी योजना
- 402 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं जम्मू संभाग में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी स्कूलों में आपसी समन्वय, संसाधन व शिक्षकों की उपलब्धता का संपूर्ण उपयोग कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम शुरू किया है। नए शैक्षणिक सत्र से इस व्यवस्था के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने डेढ़ महीने का विशेष अभियान शुरू किया है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा। इसमें क्लस्टर प्रमुख न सिर्फ बैठक करेंगे, बल्कि इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उचित प्रबंध भी करेंगे।
नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल कांप्लेक्स या क्लस्टर सिस्टम शुरू किया है। इसमें हर शिक्षा जोन में पांच किलोमीटर के दायरे में एक हायर सेकेंडरी स्कूल के आसपास हाई से लेकर प्राइमरी स्कूल का क्लस्टर बनाया गया है। क्लस्टर में शामिल स्कूलों में शिक्षकों और संसाधनों का आदान-प्रदान होगा। हर शिक्षा जोन में पांच क्लस्टर बनाए गए हैं। इस व्यवस्था को नए शैक्षणिक सत्र और मजबूत करने के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें क्लस्टर प्रमुख क्लस्टर में शामिल सभी स्कूल प्रमुखों के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। जम्मू संभाग में 402 के करीब हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में क्लस्टर बनाए हैं।
-- -
क्लस्टर सिस्टम से बच्चों को
पढ़ाई में मिलेगी लाभ
स्कूलों में क्लस्टर व्यवस्था के प्रभावी कार्यान्वयन से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। हाई स्कूल, मिडल व प्राइमरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे बच्चों को पढ़ाई में बेहतर सुविधा मिलेगी। इसमें लाइब्रेरी और प्रयोगशाला का उपयोग हो सकेगा। हर हायर सेकेंडरी स्कूल में किसी विषय का लेक्चरर नहीं है तो हाई या मिडल स्कूल के किसी योग्य शिक्षक की सेवाएं ली जाएंगी।