केंद्रीय विवि जम्मू में एबीवीपी के 75वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में डॉ. वालिया ने दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की अधिक भूमिका होती है। सांस्कृतिक धरोहरों और इतिहास को संरक्षित रखने में युवा योगदान दें। ये बातें मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय विवि जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में सीयू जम्मू के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेएन बालिया ने कहीं। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी विचार रखे। विशिष्ट अतिथि रहे जम्मू विवि के सामरिक और क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुंडल ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि और ऐतिहासिक आंदोलनों के संदर्भ में विचार रखे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का हर कार्यकर्ता राष्ट्र भावना से राष्ट्रहित में काम करता है। मौके पर एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष प्रभाकर भारद्वाज, इकाई मंत्री शगुन शर्मा, उपाध्यक्ष मृदुल, सह मंत्री आदित्य, हिमाक्षी, उज्ज्वल, ज्ञानेंद्र, नंदनी और दिप्ती भी उपस्थित रहीं।